Breaking News

ड्यूटी से पहले मौत: सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान, वजह पर सस्पेंस।

ड्यूटी से पहले मौत: सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान, वजह पर सस्पेंस।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित चौपला सिविल लाइंस में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक सिपाही की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लाइन में तैनात 38 वर्षीय सिपाही वीरपाल का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया, जिससे परिजनों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीरपाल रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे, खाना खाया और आराम करने चले गए। तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अपनी पत्नी से पपीता मांगा। फल खाने के बाद वह दोबारा सो गए, लेकिन करीब एक घंटे बाद जब परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह अचेत अवस्था में मिले।

परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजन प्रारंभिक तौर पर इसे हृदयाघात मान रहे हैं, लेकिन परिस्थितियां कुछ सवाल खड़े कर रही हैं। एकदम सामान्य दिखने वाले जवान की अचानक मौत ने ड्यूटी के दबाव और अन्य संभावित कारणों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!