Breaking News

सहसवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जले दीप, विकसित भारत का लिया संकल्प।

सहसवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर घर-घर जले दीप, विकसित भारत का लिया संकल्प।

सहसवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सहसवान नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपना संकल्प दोहराया।

अभियान के दौरान नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्ष अबीर सक्सेना के आवास पर भी दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

सेवा संकल्प अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी एवं देवेंद्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, विक्रम सक्सेना, मदनलाल फौजी, भावेश कश्यप, भावेश चांडक, प्रपंच जौहरी, मनोज प्रजापति, प्रेम सिंह, सौरभ सक्सेना, सौरभ वाल्मीकि, रुबैद अख्तर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित।

पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित। संवाददाता, दीपक शुक्ला  फर्रुखाबाद। कोरीखेड़ा …