Breaking News

बलरामपुर में बाघ ने अधेड़ को बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षतिग्रस्त शव – क्षेत्र में दहशत।

बलरामपुर में बाघ ने अधेड़ को बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षतिग्रस्त शव – क्षेत्र में दहशत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक 55 वर्षीय अधेड़ का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि अधेड़ तीन दिन पहले घर से छप्पर का सामान लेने जंगल गए थे और उसके बाद से लापता थे। ग्रामीणों ने जब मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर शव देखा, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मृतक की पहचान विकास कुमार (55 वर्ष) निवासी पिपरा गांव के रूप में हुई है। शव के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बाघ के हमले में उनकी मौत हुई है। परिजनों ने तीन दिन पहले ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लगातार तलाश की जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पचपेड़वा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिपरा जंगल क्षेत्र में बीते कई महीनों से बाघ के घूमने की सूचना मिल रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बाघ की लोकेशन ट्रैक कर उसे नियंत्रित क्षेत्र में पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!