Breaking News

सहसवान: राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और विकसित भारत 2047 संकल्प पर विशेष कार्यक्रम।

राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और विकसित भारत 2047 संकल्प पर विशेष कार्यक्रम।

सहसवान (बदायूं)। राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जन-कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान (भाजपा सहसवान) भगवान दास शाक्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व फौजी व नगर पालिका सहसवान के नामित सदस्य (भाजपा) मदन लाल शाक्य, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, मुजरिया मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष पान सिंह तथा शिव नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सिविल अंतिम वर्ष के छात्र मोहित त्रिपाठी, विद्युत अंतिम वर्ष के छात्र मो. कैफ, प्रथम वर्ष के छात्रों तथा छात्राओं में प्रथम वर्ष की स्नेहा, द्वितीय वर्ष की करिश्मा और श्रेया सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांधा।

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के साथ-साथ केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की जनहितकारी और लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उपस्थित छात्र-छात्राओं व नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की कार्ययोजना में संस्था के प्रधानाचार्य दिनेश की मुख्य भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में समस्त स्टाफ सदस्य— शिव प्रताप सिंह, राहुल कुमार, डा. राजीव, नरेंद्र कुमार, नंदकिशोर, जीवेंद्र पाल सिंह तथा अमित कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन संस्थान के छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ हुआ।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित।

पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित। संवाददाता, दीपक शुक्ला  फर्रुखाबाद। कोरीखेड़ा …