Breaking News

कासगंज में सपा प्रवक्ता की अनोखी पहल, ई-रिक्शा से निकली SIR जागरूकता रैली।

कासगंज में सपा प्रवक्ता की अनोखी पहल, ई-रिक्शा से निकली SIR जागरूकता रैली।

जुम्मन कुरैशी

कासगंज। गंजडुंडवारा नगर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने मतदाताओं को SIR प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपने SIR फॉर्म समय पर भरकर जमा करने की अपील की।

अब्दुल हफीज़ गांधी ने बताया कि चुनाव आयोग ने SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। पहले यह तिथि 4 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय बढ़ने का अर्थ यह नहीं कि मतदाता लापरवाही करें।

उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने SIR फॉर्म जल्द से जल्द भरकर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को सौंप दें। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि कोई मतदाता SIR फॉर्म जमा नहीं करता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से स्वतः ही हट जाएगा।

गंजडुंडवारा के विभिन्न मोहल्लों में ई-रिक्शा के जरिए घूमते हुए अब्दुल हफीज़ गांधी लगातार लोगों को फॉर्म जमा करने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत ज़रूरी है और हर eligible मतदाता को इसमें भाग लेना चाहिए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!