Breaking News

कासगंज: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर डंपर पर गिरा, क्लीनर की मौत।

बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, चालक झुलसा, परिवार में मचा कोहराम।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक चलते डंपर पर गिर गया। इस हादसे में डंपर के क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना सहावर कोतवाली क्षेत्र के बोदर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, डंपर गिट्टी खाली करने के बाद बिजली लाइन के नीचे से गुजर रहा था, तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर वाहन पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से क्लीनर आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वीरेश कुमार झुलस गया।

मृतक आसिफ जनपद रामपुर के थाना पटबाईं क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!