Breaking News

पूर्व प्रधान स्व. रामअवध सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। 

पूर्व प्रधान स्व. रामअवध सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। 

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली (बबुरी)। बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया भवतपुरा गांव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय रामअवध सिंह की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा में वक्ताओं ने स्व. रामअवध सिंह के जीवन, व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने कहा कि वे एक लोकप्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से बबुरी अशोक इंटर कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी, जो आज भी क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमल कुमार सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जिम्मेदार सिंह, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विवेक सिंह, जितनारायण सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह (पुत्र), कमलापति सिंह, जवाहर सिंह, पारस सिंह, वकील सिंह, विजय सिंह, मृत्युंजय मौर्य, सुभाष जायसवाल, डॉ. बसीस्ट सिंह, रजिंद्र सिंह, हृदय नारायण सिंह, टूनटून सिंह, भानुप्रताप सिंह, मुरारी सिंह, पुष्पराज सिंह, चिंटू हलचल, शुभम, राजू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान यह भी बताया गया कि स्व. रामअवध सिंह के कार्यकाल में क्षेत्र में कई सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला। उस समय के प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का भी क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का विकास निरंतर आगे बढ़ा। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!