Breaking News

उन्नाव पुलिस लाइन में चला रक्तदान अभियान — एसपी जय प्रकाश सिंह बोले, ‘रक्तदान महादान है’

उन्नाव पुलिस लाइन में चला रक्तदान अभियान — एसपी जय प्रकाश सिंह बोले, ‘रक्तदान महादान है’

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुलिस लाइन में बुधवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और सभी पुलिसकर्मियों से समाज सेवा में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा भी है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है, और यह रक्तदान शिविर उसी भावना का उदाहरण है।

एसपी ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे इस पुनीत कार्य को निरंतर जारी रखें और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।

इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव अब्दुल रशीद भी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर सभी प्रतिभागियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!