Breaking News

शाहजहांपुर: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से खत्म होंगे पुराने विवाद।

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से खत्म होंगे पुराने विवाद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी 12 सितंबर (शनिवार) को स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत के जरिए विभिन्न लंबित मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।

लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अदालतों में लंबे समय से अटके मामलों का आपसी सहमति से हमेशा के लिए निपटारा करना है। इससे न केवल मुकदमेबाजी में कमी आती है, बल्कि पक्षकारों को बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने से भी निजात मिलती है, जिससे उनके समय और धन दोनों की भारी बचत होती है।

प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि लोक अदालत में आपसी रजामंदी से तय किए गए मामलों का फैसला अंतिम होता है और आमतौर पर इसके खिलाफ आगे अपील का प्रावधान नहीं रहता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने पेंडिंग मामलों को आपसी समझौते के जरिए खत्म कराने के लिए इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Spread the love

Check Also

बिसौली: एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी। आई …