Breaking News

शाहजहांपुर: सराफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में तीन गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से थी मिलीभगत।

सराफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में तीन गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से थी मिलीभगत।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जलालाबाद के परशुरामपुरी इलाके में एक सराफा व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को धर दबोचा है। विवेचना के दौरान इस पूरी साजिश में इन आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

यह पूरा मामला बीते छह सितंबर का है। मोहल्ला कानूनगोयान के रहने والے सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय ने आरोप लगाया था कि चार सिपाहियों ने उसे सरैया मोड़ से हिरासत में लिया और बिरियागंज चौकी ले जाकर फर्जी मुकदमे की धमकी दी। इसके बाद परिजनों से पैसों की वसूली की गई थी। इस गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने तिलहर और जलालाबाद के क्षेत्राधिकारियों से जांच कराई और दोषी पाए जाने पर चारों सिपाहियों को तुरंत निलंबित कर दिया था।

इस मामले में आरोपी सिपाही पंकज और वीरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अन्य फरार सिपाहियों की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि अनमोल, आयुष पांडे और सचिन राठौर ने इन पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और व्यापारी को फंसाने के लिए जाल बिछाया था। आरोप है कि अनमोल ने व्यापारी की पूरी जानकारी पुलिसकर्मियों तक पहुंचाई थी, वहीं आयुष के कहने पर सचिन ने व्यापारी को फोन करके दुकान से सामान खरीदने के बहाने सरैया मोड़ पर बुलाया था। जैसे ही व्यापारी वहां पहुंचा, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया और चौकी ले गए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी के परिजनों से पैसों का सौदा तय कराने में भी इन तीनों की मुख्य भूमिका रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास से 14 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। वहीं, प्रकरण में संलिप्त चल रहे बाकी दोनों फरार सिपाहियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी। आई …