Breaking News

बिसौली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग का छापा, 24 कनेक्शन काटे गए।

बिसौली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग का छापा, 24 कनेक्शन काटे गए।

आई एम खान 

बिसौली: बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग ने नगर समेत कस्बा फैजगंज और मुड़िया धुरेकी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह-सुबह अचानक शुरू की गई इस ‘मॉर्निंग रेड’ से बिजली चोरी करने वालों और बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने कुल 96 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान न करने वाले बकायेदारों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने बकाया बिलों का भुगतान न करने पर कुल 24 कनेक्शनों को काट दिया। चेकिंग के इस अभियान के दौरान विभाग को राजस्व वसूली में भी अच्छी सफलता हासिल हुई।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हमेशा वैध कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें और अपना बिजली बिल समय पर जमा करें। वहीं, उपखंड अधिकारी विकास राजपूत ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और अनियमित रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर नकेल कसने के साथ-साथ बकाया राजस्व की वसूली के लिए ऐसे औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे समय पर अपना बकाया चुकाकर विभाग की कड़ी कार्रवाई से बचें।

Spread the love

Check Also

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में सजी स्टूडेंट काउंसिल; नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में सजी स्टूडेंट काउंसिल; नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ। उझानी, बदायूं: …