Breaking News

मासूम के साथ दरिंदगी से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन।

मासूम के साथ दरिंदगी से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन।

बिल्सी, बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मामी की डिलीवरी गांव के एक निजी अस्पताल में हो रही थी। इसी दौरान बच्ची अस्पताल से अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे सुनसान जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है और उसे नाबालिग साबित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में और अधिक गुस्सा बढ़ गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिल्सी और उघैती समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही, लेकिन लोग आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बाद में उपजिलाधिकारी बिल्सी प्रेमपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के.के. तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट:- सीओ बिल्सी – के. के. तिवारी

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!