Breaking News

तालाब में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

तालाब में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

अभिषेक सिंह संवाददाता

चंदौली। जनपद के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की शिनाख्त बरियारपुर गांव निवासी विनय (32 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विनय बीते 14 जनवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इलिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शव मिलने की सूचना पर इलिया थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विनय का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे माहौल और भी गमगीन व तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि यह एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!