Breaking News

बदायूं में ब्राह्मण एकता का महाकुंभ, परशुराम जन्मोत्सव और महायज्ञ को लेकर बनी बड़ी रणनीति।

ब्राह्मण धर्मशाला बदायूं में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज का ऐतिहासिक संबोधन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला, जोगीपुरा बदायूं में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए और समाज की एकता, संगठन तथा सनातन परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया।

महासभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर महातीर्थ, राजस्थान में 8 मार्च से 19 अप्रैल के बीच 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ पूरी तरह ब्राह्मण समाज के सहयोग से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देशभर से लगभग एक करोड़ ब्राह्मण बंधु आहुतियां देंगे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व धार्मिक अनुष्ठान होगा। उन्होंने समाज से एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

स्वामी पूर्णानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज की एकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगठित होकर ही समाज अपनी पहचान और परंपराओं की रक्षा कर सकता है।

महासभा के संयोजक एवं अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए और इस दिन सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का उद्देश्य सत्ता या स्वार्थ नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना, अन्याय के खिलाफ खड़ा होना और लोककल्याण के लिए कार्य करना है।

प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बनवारी लाल पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन परंपरा में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। जहां ब्राह्मण समाज एकत्र होता है, वहां विचार, विवेक और ज्ञान का विस्तार होता है, जो समाज को मजबूत बनाता है। ब्राह्मण का धर्म समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौरव पाठक एवं दीपक पाठक ने कहा कि महासभा हर परिस्थिति में ब्राह्मण समाज के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेगी।

महासभा में कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए।

  • जनपद बदायूं में ब्राह्मण समाज को आपस में जोड़ने के लिए 1000 सदस्यों वाले 20 संगठनात्मक ग्रुप बनाए जाएंगे।
  • किसी भी ब्राह्मण बंधु को समस्या होने पर पूरा समाज एकजुट होकर समाधान के लिए आगे आएगा।
  • भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा को अब बदायूं, उझानी, बिसौली और उसावा के साथ-साथ बिल्सी, दातागंज और सहसवान क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा।
  • प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक, नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाए जाएंगे।

इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें कौशलानंद पांडेय, विपिन शर्मा, डॉ. हरिओम शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, तरुण शर्मा, आलोक उपाध्याय, गिरीश शर्मा, गौतम शर्मा, नितिन तिवारी, शिवकांत शर्मा, अजय शर्मा, आशुतोष शर्मा, मुनेन्द्र शर्मा, गौतम मिश्रा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, मोहन शर्मा, दीपक पाठक, गोविंद शर्मा, रचना शंखधार, रजनी मिश्रा, संजीव तिवारी, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, अमन पाठक, सूरज पंडित, हर्ष सारस्वत, प्रियांशु शर्मा, रामोतार मिश्रा, अतुल शर्मा, मनु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन अमन मयंक शर्मा एवं सुनील शर्मा समर्थ ने किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …