Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी ने थाना कटरा का किया वार्षिक निरीक्षण

एसपी ने थाना कटरा का किया वार्षिक निरीक्षण।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का क्रमवार, गहन एवं सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अपराध एवं सामान्य अभिलेखों की अद्यावधिक स्थिति, लंबित व प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण में मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, बैरक, मेस, आवासीय परिसर एवं जनसुनवाई व्यवस्था का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना पुलिस को अनुशासन, समयपालन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, विवेचनाओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण तथा आमजन के साथ शालीन, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित गश्त, प्रभावी जनसंपर्क एवं अपराध नियंत्रण हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!