Breaking News

शाहजहांपुर: रोजा थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट फायरिंग कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

रोजा थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट फायरिंग कांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के लोदीपुर स्थित शुभम रेस्टोरेंट में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को शुभम रेस्टोरेंट में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में रेस्टोरेंट के मैनेजर बृजदीप द्वारा थाना रोजा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि मयंक मिश्रा, पीयूष मिश्रा, योगेश तथा तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने रेस्टोरेंट में आकर ₹10,000 की रंगदारी की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों द्वारा जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिषेक, उप निरीक्षक सागर गौतम, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, नरेश कुमार एवं महकार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप उर्फ मयंक तिवारी और पीयूष तिवारी, निवासी मोहल्ला लोदीपुर, थाना रोजा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!