Breaking News

शाहजहांपुर: पिता ने ही की पुत्री की हत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को — आरोपी की तलाश जारी।

शाहजहांपुर: पिता ने ही की पुत्री की हत्या, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को — आरोपी की तलाश जारी।

✍️ संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिता ने किसी विवाद के चलते पुत्री की हत्या डंडे के वार से की है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी ने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!