Breaking News

तेज़ रफ्तार बुलेट ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत — CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

तेज़ रफ्तार बुलेट ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत — CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में उस समय दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जब एक तेज़ रफ्तार बुलेट बाइक ने सड़क पार कर रही छह वर्षीय मासूम बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे की पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची आयजा अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी, तभी तेज़ रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बुलेट बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

यह दर्दनाक हादसा पटियाली रोड स्थित पूरब थोक मोहल्ले में हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!