Breaking News

शाहजहांपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई बीपी मंडल की जयंती: सामाजिक न्याय के विचारों और उनके योगदान पर हुई चर्चा।

सपा कार्यालय में मनाई गई बीपी मंडल की जयंती: सामाजिक न्याय के विचारों और उनके योगदान पर हुई चर्चा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद (बीपी मंडल) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान बीपी मंडल के व्यक्तित्व, उनके विचारों और समाज के शोषित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। उन्होंने रेखांकित किया कि देश में सामाजिक न्याय की स्थापना और मंडल आयोग की सिफारिशों को प्रभावी बनाने में बीपी मंडल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

समारोह में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने जानकारी दी कि बीपी मंडल के महान कृतित्व और सम्मान को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 में एक डाक टिकट जारी किया गया था, तथा वर्ष 2007 में उनके नाम पर एक इंजीनियरिंग कॉलेज की भी स्थापना की गई।

इस विचार गोष्ठी में नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, डॉ. दोद राम वर्मा, अवधेश कुमार, अब्दुल रहमान, डॉ. रागनी सिंह चौहान, अनूप कुमार वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, सविता कठेरिया, नीलम, हफीज अहमद अंसारी, सरताज खान, मोनू कुरैशी, नाजिम अली, तेजपाल फौजी, मोहसिन खान, पार्वती सैनी, संतोष कुमार पाल, मनोज कनौजिया, सदीक खान, सुभान अख्तर खान, मो. बिलाल, उसमा वी, मैहज वी, नगमा, जफरीन, सुनील यादव, श्लोक, मोमीन खान, सुरजीत यादव, शाज़ेब अहमद, मो. अहमद, शमसुद्दीन, दुर्गेश कुमार गुप्ता, आशुतोष तिवारी और सचिन वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर …