Breaking News

शाहजहाँपुर: मेधावी छात्रों के लिए गौरव का दिन, जिलाधिकारी ने टॉपर्स को ‘कमला विशुन नरायन अवार्ड’ से किया सम्मानित।

शाहजहाँपुर: मेधावी छात्रों के लिए गौरव का दिन, जिलाधिकारी ने टॉपर्स को ‘कमला विशुन नरायन अवार्ड’ से किया सम्मानित।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक सफलता के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में जनपद स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026’ प्रदान किया।

समारोह में हाईस्कूल वर्ग के अंतर्गत यूपी बोर्ड से श्री महेन्द्रपाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के छात्र सत्यदेव और सीबीएसई बोर्ड से फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, कृभको नगर, पिपरौला के छात्र अक्षत को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5,000 रुपये की नकद धनराशि व प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट वर्ग में माता रमा देवी इंटर कॉलेज, चिलौआ, जलालाबाद के छात्र विशाल (यूपी बोर्ड) और तक्षशिला पब्लिक स्कूल, शाहजहाँपुर के छात्र नवांश अग्निहोत्री (सीबीएसई बोर्ड) को शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 5,500 रुपये की नकद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कमला विशुन नरायन अवार्ड-2026 के आयोजक अवनेश अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार के साथ ही मेधावी छात्रों के अभिभावक और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!