Breaking News

गंजडुंडवारा धान क्रय केंद्र पर एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण।

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त, किसानों से सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने की अपील।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने गंजडुंडवारा नगर के थाना रोड स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपणन अधिकारी एवं क्रय केंद्र प्रभारी अजीत कुमार सिंह सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया, जिसमें तौल कांटा, रजिस्टर, बोरों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और किसानों के बैठने की सुविधा की जांच की गई। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्र पर बोरो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही सभी अभिलेख, खरीद-बिक्री और भुगतान से संबंधित रजिस्टर अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों और भारतीय खाद्य निगम (FCI) डिपो पर धान, बाजरा या मक्का की तौल और उतार के दौरान लेबर, ठेकेदार या कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं की जानी चाहिए।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि इस प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि भुगतान दरें एवं खरीद मूल्य केंद्र पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं ताकि किसानों को दरों की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा धान, बाजरा और मक्का की खरीद लक्ष्य के अनुरूप की जानी है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने किसानों से अपील की— “किसान भाई अपनी उपज जैसे धान, बाजरा और मक्का को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचें, ताकि उन्हें उचित मूल्य और समय पर भुगतान प्राप्त हो सके।”

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, विपणन विभाग के कर्मचारी और क्षेत्र के कुछ किसान भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!