Breaking News

अब्दुल हफीज़ गांधी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को सिखाई ‘SIR प्रक्रिया’ की जानकारी।

अब्दुल हफीज़ गांधी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को सिखाई ‘SIR प्रक्रिया’ की जानकारी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में मतदाता जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ‘SIR प्रक्रिया’ (Special Inclusion Revision) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को समझाया।

अब्दुल हफीज़ गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का मताधिकार है, और समाज के हर वर्ग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक इस अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जनजागरूकता और भागीदारी आधारित राजनीति में विश्वास रखती है, और इसी सोच के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत गांधी ने गनेशपुर गांव, एटा रोड स्थित गुड्डू चाय होटल, इमली चौक और लाल कुआं गंजडुंडवारा जैसे स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि ‘SIR प्रक्रिया’ के अंतर्गत मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं—जैसे नया नाम जुड़वाना, पुराने विवरण में सुधार या पता परिवर्तन—बहुत आसान और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सकती हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि इस प्रक्रिया के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, फॉर्म भरने का तरीका क्या है, और कहां जमा करना होता है। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में लोगों की सहायता कर सकें।

गांधी ने कहा कि – “युवाओं को लोकतंत्र की रीढ़ कहा जाता है। अगर युवा वर्ग आगे आएगा, तो देश का लोकतंत्र और भी मजबूत होगा।”

अभियान के दौरान क्षेत्र के कई समाजवादी कार्यकर्ता, युवजन सभा के सदस्य, बुद्धिजीवी और ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने का संकल्प लिया।

अब्दुल हफीज़ गांधी ने अंत में कहा कि— “हर नागरिक का वोट देश के भविष्य को दिशा देता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।”

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!