Breaking News

सहसवान: गैस संकट से जूझ रहा सहसवान: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर।

गैस संकट से जूझ रहा सहसवान: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर।

सुबह 4 बजे से कतार में खड़े उपभोक्ता, व्यवस्था पर उठे सवाल।

सहसवान, बदायूं। जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कछला रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर हालात ऐसे बन गए हैं कि उपभोक्ताओं को घंटों लंबी लाइन में लगने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।

सुबह तड़के 4 बजे से ही महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग एजेंसी के बाहर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगने की बात सामने आ रही है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से जारी इस समस्या ने लोगों के रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर दिया है। खासतौर पर गरीब और मजदूर वर्ग के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है।

एक ओर जहां सरकारी स्तर पर गैस आपूर्ति को सामान्य बताया जा रहा है, वहीं सहसवान की जमीनी स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!