Breaking News

कासगंज: रहस्यमय हालात में नहर से मिला शव, पहचान न होने से बढ़ी चिंता।

रहस्यमय हालात में नहर से मिला शव, पहचान न होने से बढ़ी चिंता।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

पटियाली, कासगंज। जनपद कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला दत्ता गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह-सुबह शव दिखने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के थानों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!