Breaking News

अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में उतरेंगी देश की 14 नामचीन टीमें।

अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में उतरेंगी देश की 14 नामचीन टीमें।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर स्थित एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान में 19 दिसंबर से महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर की 14 नामचीन टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 75 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

एमएलके महाविद्यालय के सभागार में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट सचिव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रो. पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पहली बार शाह हॉकी अकादमी बहराइच, टिहरी गढ़वाल हॉकी अकादमी ऋषिकेश, केनरा बैंक हेड ऑफिस बेंगलुरु, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हैदराबाद, एक्सिला टॉर्ज क्लब कोचीन (केरल), चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नाटक एवं विजय ग्रुप ऑफ हॉकी अकादमी प्रयागराज की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

इसके अलावा अश्वनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक, अवाडी पुलिस तमिलनाडु, स्टार इलेवन बलरामपुर, सैग हॉकी अकादमी गुजरात, भुसावल रेलवे, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी गाजीपुर तथा नागपुर हॉकी अकादमी नागपुर की टीमें भी अपने खेल का दमखम दिखाएंगी।

टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. बीएल गुप्त को आयोजन सचिव तथा लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मुख्य अतिथि कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वर्ष 1938 से लगातार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक हॉकी टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

बाइट:- डॉ राजीव रंजन, आयोजन सचिव

बाइट:- कर्नल संजीव कुमार

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!