Breaking News

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर NIC चंदौली की पहल, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर NIC चंदौली की पहल, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंदौली की ओर से जनपदवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की उपस्थिति में तथा राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौली परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान NIC के तकनीकी विशेषज्ञों ने डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को मालवेयर और स्पायवेयर हमले, फिशिंग लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल तथा सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग जैसे प्रमुख साइबर खतरों के बारे में सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। विशेषज्ञों ने आगाह किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक विवरण या अन्य निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक या एप्लिकेशन डाउनलोड करने से बचें।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in� पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनजाने में किसी साइबर गतिविधि में आरोपी बन जाता है तो घबराने के बजाय संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर विधिक प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संकल्प दिलाया गया तथा साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सामग्री वितरित की गई। NIC चंदौली ने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि एक सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल समाज का निर्माण हो सके।

कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद सोराका, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!