Breaking News

सत्र 2026-27 के लिए सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा पर मंथन, समिति की बैठक सम्पन्न।

सत्र 2026-27 के लिए सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा पर मंथन, समिति की बैठक सम्पन्न।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) की सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने की।

बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित दोनों विद्यालयों—जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, हेतिमपुर (चकिया) तथा गोलाबाद (नौगढ़)—में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

बैठक में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!