Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में मॉडल यूथ ग्राम सभा, छात्रों ने सीखी पंचायत प्रणाली की बारीकियाँ।

जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में मॉडल यूथ ग्राम सभा, छात्रों ने सीखी पंचायत प्रणाली की बारीकियाँ।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बैराठ में शुक्रवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पंचायत व्यवस्था, ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों को व्यवहारिक रूप से समझा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य संजय मिश्र ने मुख्य अतिथि अभेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत-गीत प्रस्तुत किया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक पंचायत प्रणाली से रूबरू कराना, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना और उन्हें जागरूक नागरिक बनाना है। उन्होंने पंचायती राज के इतिहास, विकेन्द्रीकरण तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की त्रिस्तरीय व्यवस्था के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधान, ग्राम सचिव, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका समझाई।

ग्राम सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की तर्ज पर प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवाल रखे गए।

इस दौरान मेडिकल ऑफिसर अनाहिता भट्टाचार्य ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा फॉगिंग की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रिया पांडेय ने शिशु स्वास्थ्य, पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्री-स्कूल गतिविधियों की प्रगति साझा की।

कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान अभेन्द्र सिंह ने लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असहमति और चर्चा से ही विकास का मार्ग तैयार होता है। उन्होंने छात्रों की सक्रियता और प्रश्न कौशल की सराहना की।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन चिन्मय मिश्र, टीजीटी हिंदी ने किया।

इस मौके पर के.सी. चौबे, अरुण मिश्रा, कमल कुमार, तौसीफ खान, राजेश कुमार, अर्चना यादव, शिवेंद्र सिंह तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!