Breaking News

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न।

पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों ने रखी समस्याएँ, अधिकारियों ने दिया आश्वासन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी और सीओ सदर देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सभी को नवरात्र एवं दशहरा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों से जुड़ी सुरक्षा संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। अन्य समस्याओं का समाधान भी संबंधित विभागों के माध्यम से कराया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बैठक में व्यापारियों से कहा कि जो भी व्यापारी सक्षम हैं वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएँ, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए। साथ ही त्योहारों को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में व्यापारियों की अहम भूमिका है, इसलिए प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। व्यापारियों को बिना भय और व्यवधान के कारोबार करने का माहौल मिलेगा।

बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना देवी, शीला देवी, महेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह, बसंत गुप्ता, घूरे लाल कन्नौजिया, मिट्ठू गुप्ता, शिवदास बिन्द, रामप्रकाश गुप्ता, घनश्याम शर्मा, आभा चौरसिया, रीता रंजन, मंजू जायसवाल, शीला गुप्ता, अजीत जायसवाल सहित अनेक व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!