Breaking News

सहसवान के राजकीय महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

सहसवान के राजकीय महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

सहसवान, बदायूं: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय, सहसवान में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक विशेष ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने स्वयं पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी के लिए एक निवेश है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और सुरक्षा के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “प्रकृति को सुरक्षित रखकर ही हम शुद्ध वातावरण और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर सकते हैं।”

वृक्षारोपण प्रभारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर (बॉटनी) डॉ. शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण को शुद्ध करने वाले और औषधीय गुणों से भरपूर पौधों को प्राथमिकता दी गई। इनमें आम, अमरूद, अनार, आंवला, जामुन, बेल और नींबू जैसे फलदार वृक्षों के साथ-साथ नीम, अमलतास और गुलमोहर जैसे छायादार एवं औषधीय पौधे शामिल हैं। अभियान के दौरान एम.एस.सी. केमिस्ट्री के छात्र आयुष सिंह को भी प्रोत्साहित करने हेतु पौधे भेंट किए गए।

पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के इस पुनीत कार्य में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना योगदान दिया। इस दौरान डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी (सह मीडिया प्रभारी), डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह और डॉ. सौरभ नागर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी मनोज कुमार, कमल, रोदास, संदीप और आशीष ने पौधों की देखभाल और नियमित रूप से जल देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!