Breaking News

बिनावर, बदायूं: बेटी की शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, भीषण आग में जलकर राख हुई गरीब पिता की मेहनत की कमाई।

बिनावर, बदायूं: बेटी की शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, भीषण आग में जलकर राख हुई गरीब पिता की मेहनत की कमाई।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

बदायूँ। बिनावर थाना क्षेत्र के उसैता गाँव में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को मोहम्मद नबी के घर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान और बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखी गई जमा-पूँजी को पल भर में राख कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिजनों के लाख प्रयासों के बावजूद घर का अधिकांश सामान जलकर स्वाहा हो गया।

मोहम्मद नबी ने रोते हुए बताया कि उन्होंने दिन-रात मेहनत-मजदूरी कर बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी के लिए सामान और नकदी जुटाई थी, जो इस हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित के अनुसार, आगजनी की इस घटना में लगभग 60,000 रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल अवनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का मुआयना करते हुए पीड़ित परिवार को शासन से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!