Breaking News

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों को प्रेम जाल और बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में तत्परता दिखाते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पकड़े गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​प्रकरण के अनुसार, बीती 16 अप्रैल को एक पीड़ित पिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 22 और 20 वर्ष की दो बेटियों को कुछ युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 105/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

​सोमवार रात करीब 10:30 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बरेली मोड़ से दोनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि (20 वर्ष) निवासी औरैया और नंदकिशोर (18 वर्ष) निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की है। इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक मोहसिन अली, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और मुनीम मलिक की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …