Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार। 

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के अंतर्गत सहावर थाना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सहावर पुलिस की टीम ने धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की थी। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने रायपुर थाना सोरों निवासी रिंकू पुत्र देवेंद्र सिंह, रूपेंद्र पुत्र गजेंद्र और अनुज पुत्र प्रमोद सिंह को दबोच लिया। इनके साथ ही पुलिस टीम ने समसपुर डेगरी थाना अमांपुर निवासी रामपाल पुत्र हाकिम सिंह और शिशुपाल पुत्र लल्लू सिंह को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ये सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की। इसके उपरांत सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जनपद में पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!