Breaking News

अमांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहे व मांस बरामद।

अमांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर गोतस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहे व मांस बरामद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अमांपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अमांपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना अमांपुर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर रोड पर स्थित ग्राम रानामऊ के जंगल में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही अमांपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल की घेराबंदी और कांबिंग शुरू कर दी, जहां कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।

पुलिस बल को अपनी तरफ आते देख बदमाशों ने घबराकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए घायल समेत तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की तलाशी और निशानदेही पर पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस (315 बोर), एक मोटरसाइकिल, करीब एक कुंतल मांस, मांस काटने के उपकरण, दो छुरियां, एक बांका और एक रस्सी बरामद की है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना अमांपुर में सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। संवाददाता, हिमांशु शाक्य  …