Breaking News

बदायूं: भैंस चोरों से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; एक सिपाही भी जख्मी।

बदायूं: भैंस चोरों से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; एक सिपाही भी जख्मी।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बिनावर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल हो गया है। दियोरीजीत गांव से भैंस चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने जब पुलिस को खुद को घिरता देखा तो फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में एक आरक्षी (कांस्टेबल) भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ नगर रजनीश कुमार उपाध्याय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई की मध्यरात्रि दियोरीजीत गांव के एक ग्रामीण ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि कुछ लोग उनके घर के बाहर बंधी दो भैंसें खोलकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बिनावर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई, लेकिन तब तक बदमाश भैंसें लेकर भाग निकले थे। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी बदमाश बिनावर क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिससे बौखलाए बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान कांस्टेबल अंकुर कुमार के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की पहचान जावेद पुत्र शकील निवासी ग्राम नदरई, जिला कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर ली हैं, जिन्हें उनके असली मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है।

सीओ ने बताया कि घायल आरोपी के खिलाफ पहले भी पशु चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं, जो विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल घायल सिपाही और बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

बाइट: सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!