Breaking News

कासगंज: पुलिस लाइन के पास प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा।

कासगंज: पुलिस लाइन के पास प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के समीप सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक द्वि-सीटर विमान अचानक अनियंत्रित होकर एक खेत में जा गिरा। हादसे के दौरान विमान के हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकराने की सूचना है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान अचानक नीचे की ओर आया और बिजली की हाई टेंशन लाइन से जा टकराया। तार टूटने और विमान के खेत में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे में विमान में सवार एक प्रशिक्षु युवती के घायल होने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि सुरक्षा बनी रहे और साक्ष्य सुरक्षित रहें। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसके लिए विमानन एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और विशेषज्ञ टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। हादसे की तकनीकी वजहों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!