Breaking News

कासगंज: इंटर कॉलेज के लिपिक की हत्या, प्रधानाचार्य की कार की डिग्गी में मिला शव।

कासगंज: इंटर कॉलेज के लिपिक की हत्या, प्रधानाचार्य की कार की डिग्गी में मिला शव।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र में रविवार देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। ग्राम अशोकपुर के समीप रायपुर मोथर मार्ग पर लावारिस खड़ी एक कार की तलाशी लेने पर उसके डिग्गी से कॉलेज के सहायक लिपिक का शव बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने रात के समय सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक क्विड कार (UP 32 HL 0608) देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीआरवी टीम ने जब कार की तलाशी ली, तो डिग्गी में एक युवक का शव देखकर दंग रह गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान एटा जिले के थाना जैथरा निवासी 37 वर्षीय राहुल पांडे के रूप में हुई, जो ग्राम कसेला स्थित श्री माधवनंद इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत थे।

मृतक के पिता रामतीर्थ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रविवार शाम से लापता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णकुमार ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की है। रामतीर्थ का कहना है कि जब वे विवाद की सूचना पर स्कूल पहुंचे, तो वहां खून के निशान मिले, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चला। आशंका है कि आरोपी कार में शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे, तभी गाड़ी खराब होने या किसी अन्य कारण से वे वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रधानाचार्य और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!