Breaking News

बिसौली: सोमेश प्रताप बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।

बिसौली: सोमेश प्रताप बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने बिसौली विधानसभा के गांव परसिया निवासी सोमेश प्रताप को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमेश प्रताप की नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पदभार ग्रहण करने के बाद सोमेश प्रताप ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के एक समर्पित सिपाही की तरह कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही संगठन के विस्तार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। एडवोकेट राहुल यादव भीष्म ने विश्वास व्यक्त किया कि सोमेश प्रताप की कार्यकुशलता से जनपद में समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी। सोमेश प्रताप के मनोनयन पर एडवोकेट राहुल यादव भीष्म, जयपाल सिंह, कल्याण सिंह यादव, एडवोकेट राजीव यादव, विपिन यादव, शिवम यादव, दक्ष यादव, उदय प्रताप, नवीन सिंह और मोहित यादव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!