Breaking News

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च।

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति तक मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश भी की, जिन्हें पुलिस ने तुरंत पीछे खदेड़ दिया।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसडीएम और सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पर कड़ी नजर रखी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और महिलाओं को उचित सम्मान देने के बजाय शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करा रही है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें और पिछले कई दिनों से चल रहे छात्रों के शांतिपूर्ण धरने का कोई सम्मानजनक समाधान निकालें। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

कासगंज: हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू …

error: Content is protected !!