Breaking News

बदायूं: मदर एथीना स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित, डीएम ने प्रदान की ट्रॉफियां।

मदर एथीना स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राएं ‘एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित, डीएम ने प्रदान की ट्रॉफियां।

बदायूँ। शहर के प्रतिष्ठित मदर एथीना स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ‘दैनिक जागरण’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड’ समारोह के दौरान, बदायूँ के जिलाधिकारी अवनीश रॉय ने मदर एथीना स्कूल के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया।

समारोह में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं के विभोर गुप्ता, लक्ष्य कुमार बघेल और लावन्या सिंह शामिल हैं, जबकि कक्षा 12वीं से ध्रुव कुमार, न्यासा वैश्य, सिद्धार्थ गुप्ता और मोनिका शाक्य को यह गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी मेधावियों को भविष्य में भी इसी तरह निरंतर आगे बढ़कर सफलता के नए आयाम छूने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के सरल उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी अटूट लगन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मेधावियों का सम्मानित किया जाना पूरे मदर एथीना परिवार के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का विषय है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों ने योग प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, राधिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

बिल्सी में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों ने योग प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, राधिका ने …

error: Content is protected !!