Breaking News

कासगंज पुलिस की तत्परता: 16 घंटे के भीतर मिला गुमशुदा 7 वर्षीय बालक, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर।

कासगंज पुलिस की तत्परता: 16 घंटे के भीतर मिला गुमशुदा 7 वर्षीय बालक, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुण्डवारा (कासगंज): कासगंज पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए लापता हुए 7 वर्षीय बालक अयान को महज 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। गंजडुण्डवारा क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती सुजावलपुर निवासी श्रीमती शबनम ने 4 जून की सुबह थाने पर सूचना दी थी कि उनका पुत्र अयान घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं गायब हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और बच्चे की तलाश के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए गए।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गहन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और क्षेत्र में सघन पूछताछ की। पुलिस की इस सक्रियता और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि बालक को पटियाली तिराहे से सुरक्षित ढूँढ लिया गया। अयान के मिलते ही उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने लाडले को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली और कासगंज पुलिस की संवेदनशीलता व तत्परता की जमकर सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!