Breaking News

बदायूँ: राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

बदायूँ: राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 10 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

बदायूँ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के रक्त केंद्र विभाग में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व हिंदू महासंघ (बदायूँ) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया। प्राचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार एवं रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह ने शिविर का सफल संचालन किया और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष संस्थान में कुल 999 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें से 61 लोगों ने शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान किया था। संस्थान ने जानकारी दी कि अब यहाँ ब्लड डोनेशन कंपोनेंट्स बनाने की अत्याधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक व संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से प्रो. डॉ. अरुण कुमार, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. श्रवण कुमार भार्गव व डॉ. श्वेता कनौजिया, एनाटॉमी विभाग से डॉ. मुकत्याज हुसैन, फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. लालेंद्र यादव, फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. पुनीत कुमार और रक्त केंद्र विभाग से डॉ. मयंक गोयल शामिल थे। आयोजन को सफल बनाने में रक्त केंद्र विभाग के लैब टेक्निकल सुपरवाइजर रजनीश कुमार पटेल, नर्सिंग ऑफिसर सालवी राठौर, कल्पा यादव, चमन कुमार, राजू सिंह और सिराज हुसैन का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!