Breaking News

कासगंज: प्रधानी चुनाव की रंजिश में 4 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

कासगंज: प्रधानी चुनाव की रंजिश में 4 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बालिका की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में घटना के मास्टरमाइंड कमलेश शाक्य को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि अभियुक्त कमलेश शाक्य की वर्ष 2021 के प्रधानी चुनाव को लेकर वादी के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही थी। अपने इलाके में दबदबा बनाए रखने की नीयत से कमलेश ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर साजिश रची और वादी की चार वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

पकड़े गए अभियुक्त कमलेश शाक्य निवासी ग्राम बहारपुर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम अब इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस सनसनीखेज खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में गंजडुण्डवारा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उप निरीक्षक डिप्टी सिंह, पुत्तू सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह के साथ ही हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय और नितिन कुमार शामिल रहे। इलाके में इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!