Breaking News

कासगंज जीआरपी ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान, यात्रियों को किया सतर्क।

कासगंज जीआरपी ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान, यात्रियों को किया सतर्क।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज, कोमल कुंतल के नेतृत्व में पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों—प्लेटफॉर्म, टिकट घर, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन यात्रा के दौरान सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने यात्रियों से अपील की कि यदि रेल पटरियों पर कोई संदिग्ध वस्तु रखी दिखे, पत्थरबाजी की घटना हो या कोई भी असामान्य गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल जीआरपी या रेल प्रशासन को दें। इसके अलावा, जहरखुरानी और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं से बचाव और रोकथाम के लिए स्टेशन परिसर व ट्रेनों में जागरूक करने वाले पंपलेट और बैनर चस्पा किए गए। जीआरपी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेल परिसरों में अपराधों पर अंकुश लगाना और यात्रियों के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …