Breaking News

कासगंज: मोक्षदा एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश।

कासगंज: मोक्षदा एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का डीएम–एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश।

जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद की तीर्थ नगरी सोरों में मोक्षदा एकादशी के अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने परिक्रमा मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, ड्रोन कैमरों से निगरानी, चिकित्सा कैंपों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने उपस्थित जिम्मेदार अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान सदर एसडीएम, सीओ नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उधर, एएसपी सुशील कुमार ने भी सोरों कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मेला भ्रमण में सीओ ट्रैफिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

यह सभी तैयारियाँ आने वाले दिनों में भारी भीड़ के सुरक्षित व सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!