Breaking News

जरीफनगर: सोशल मीडिया पर अवैध असलहा चमकाकर धमकी देने वाला अभियुक्त दबोचा, 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद।

सोशल मीडिया पर अवैध असलहा चमकाकर धमकी देने वाला अभियुक्त दबोचा, 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद।

जरीफनगर, बदायूं। जनपद में वांछितों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंटरनेट मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुआ है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान योगेन्द्र सिंह (पुत्र जगपाल सिंह), निवासी ग्राम भीमपुर दोस्तपुर, थाना जरीफनगर के रूप में हुई है।

हाल ही में आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था, जिसमें वह खुलेआम तमंचा लहराते हुए लोगों को धमकी देता नजर आ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।

पुलिस ने इस मामले में थाना जरीफनगर पर मु.अ.सं. 214/2026 पंजीकृत किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …