Breaking News

उसावां में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला, दर्दनाक हादसे में मौत।

उसावां में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला, दर्दनाक हादसे में मौत।

उसावां, बदायूं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उदैया नगला में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर स्थिति हो गई और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भीमसेन यादव उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम उदैया नगला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमसेन यादव मक्का का नमूना दिखाकर पैदल ही वापस उसावां लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही वे एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, वैसे ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात बाइक सवार की तलाश के लिए आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …