Breaking News

बदायूं से लखनऊ की अनोखी पदयात्रा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने निकले युवा जितेंद्र यादव का उसावा में भव्य स्वागत।

बदायूं से लखनऊ की अनोखी पदयात्रा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने निकले युवा जितेंद्र यादव का उसावा में भव्य स्वागत।

बदायूं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का सपना संजोकर बदायूं की सहसवान तहसील के रसूलपुर कला गांव के निवासी जितेंद्र यादव इन दिनों पैदल लखनऊ की पदयात्रा पर हैं। तीन दिन से लगातार जारी इस सफर में वह जहां से भी गुजर रहे हैं, वहां उन्हें लोगों का भारी समर्थन और स्नेह मिल रहा है। हाल ही में जब वह उसावा नगर पंचायत पहुंचे, तो वहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री की कार्यशैली और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से प्रेरित इस युवा की यह अनूठी पदयात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यात्रा के दौरान जितेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, चहुंमुखी विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया है। इसी गहरी प्रेरणा के चलते उन्होंने पैदल ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने का संकल्प लिया है। इस सफर में उन्हें हर कदम पर आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रास्ते में पड़ने वाले ढाबों, होटलों, राजनीतिक व प्रशासनिक कार्यालयों और समाज के गणमान्य नागरिकों के यहां रुककर वह भोजन और विश्राम कर रहे हैं।

उनका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है, ताकि वह भविष्य में समाज और अपने क्षेत्र की सेवा पूरी निष्ठा से कर सकें। उसावा प्रवास के दौरान उनके स्वागत अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

BYTE : जितेंद्र यादव यात्री

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …