Breaking News

बदायूँ: अली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तरन्नुम मसरूर चौधरी को मिला ‘राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’

बदायूँ: अली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तरन्नुम मसरूर चौधरी को मिला ‘राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’

बदायूँ। शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करते हुए अली पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर (बदायूँ) की प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी को ‘राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण सम्मान उन्हें देहरादून स्थित डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (AIPA) एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स (NFIS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल प्रिंसिपल कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान किया गया। श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी जनपद बदायूँ से इस राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने वाली एकमात्र प्रधानाचार्या रहीं।

इस भव्य सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षाविदों और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया, जहाँ शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के समावेश, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों और विद्यालयी नेतृत्व जैसे आधुनिक विषयों पर गहन विचार-मंथन किया गया। कॉन्क्लेव में आयोजित एआई कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉ. राघव उपाध्याय ने स्मार्ट क्लासरूम और प्रशासनिक कार्यों में तकनीक की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने प्रधानाचार्यों को देश के भविष्य का सच्चा निर्माता करार दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी ने इस सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने पैनल चर्चा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के समक्ष आने वाली जमीनी चुनौतियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा। श्रीमती चौधरी ने विशेष रूप से विद्यालयों एवं शिक्षकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जिस पर AIPA के पदाधिकारियों ने नीतिगत सुधारों और सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।

AIPA एवं NFIS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवदीप भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रधानाचार्य का सम्मान वास्तव में उन हजारों विद्यार्थियों के भविष्य का सम्मान है, जिनका मार्गदर्शन वह करते हैं। यह उपलब्धि न केवल श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी के लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय है, बल्कि अली पब्लिक स्कूल और पूरे जनपद बदायूँ के लिए अत्यंत सम्मान की बात है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …