Breaking News

महिला क्रिकेट फाइनल में चंदौली की शानदार जीत, पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने मप्र टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

महिला क्रिकेट फाइनल में चंदौली की शानदार जीत, पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने मप्र टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। पूर्वांचल महाकुंभ क्रिकेट टूर्नामेंट के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला भदोही जनपद के मुंशीलाटपुर मैदान पर खेला गया, जिसमें चंदौली की पूर्वांचल स्पोर्ट्स महिला टीम ने मध्यप्रदेश की ललिता शास्त्री सीधी टीम को 23 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर मध्यप्रदेश की कप्तान भावना वर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती ओवरों में यह फैसला प्रभावी रहा, लेकिन अंतिम ओवरों में पूर्वांचल स्पोर्ट्स की बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने 88 रन बनाए। टीम की ओर से अदिति ने नाबाद 41 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच आकर्षक चौके शामिल रहे। वहीं प्रियंका ने तेजतर्रार 20 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। ललिता शास्त्री टीम की ओर से शुभम पॉल, भावना वर्मा और श्रद्धा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश की टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 65 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान भावना वर्मा ने 16 रन, श्रद्धा ने 11 रन तथा सुहानी और शुभम ने 10-10 रन बनाए। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से बाएं हाथ की गेंदबाज कालिंदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल घोषित किया गया। अदिति को बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला।

टीम के कोच शौजब हुसैन और सहायक कोच खालिद अंसारी रहे। खिताब जीतने पर पूर्वांचल स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों मुकेश पटेल, हरि प्रसाद, इनाम भाई, सेराज भाई एवं दीपक यादव ने टीम को बधाई देते हुए खुशी जताई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!